सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रभू महिमा

एक दिन महादेव श्रीराम से मिलने अयोध्या आए. श्रीसीताराम जी बहुत खुश हुए. सीताजी स्वयं भोजन बनाने के लिए रसोई में चली गई. शिवजी ने पूछा- श्री हनुमानजी दिखाई नहीं पड़ रहे हैं.
श्री राम बोले- "वे बगीचे में हैं. शिवशिवा दोनो बगीचे मे आए. बगीचे की सुंदरता से मन मोहित हो गया. आम्रवृक्ष के नीचे हनुमान जी गहरी नींद में सोए थे और एक लय में खर्राटों से राम नाम की ध्वनि उठ रही थी. राम नाम से पेड़ की डालियां भी झुमने लगी थी. शिव जी मस्त मगन होकर खुद भी राम राम कहकर नाचने लगे. माता पार्वती जी के कोमल पांव थिरकने लगी. शिव-पार्वती के नृत्य झनकार से स्वर्ग के देवतागण बगीचे में आ गए और सभी मस्त हो गए. माता जानकी भोजन तैयार करके प्रतिक्षारत थीं. देवर लक्ष्मण जी को बगीचे में भेजा. लक्ष्मण जी बगीचे में आए और खुद भी राम नाम की धुन में झूम उठे. अंत में सीता मैया रामजी को लेकर बगीचे मे आए तो वहां रामधूनी देख वे भी भाव वीह्ल हो उठे. रामजी ने हनुमान जी को जगाया. नृत्यसभा भंग हो गया. शिव जी खुले कंठ से हनुमान जी की सराहना करने लगे. रामजी ने भोजन करने का आग्रह भगवान शिव जी से किया. हनुमान जी को भी आग्या देकर भोजन करने कहा. हनुमान जी बैठ तो गए पंरतु श्री राम के पहले भोजन करना पड़ रहा था. माता जानकी हनुमान जी को भोजन परोसती जा रही थी पर हनुमान का पेट ही नहीं भर रहा था. सीता जी भोजन परोसती रही फिर समझ गई इस तरह से तो हनुमान जी का पेट नहीं भरेगा. उन्होंने तुलसी के एक पत्ते पर राम नाम लिखा और भोजन के साथ हनुमान जी को परोस दिया.
तुलसी पत्र पाते ही हनुमान जी को संतुष्टी मिली. भगवान शिव ने प्रसन्न होकर हनुमान जी को आशीर्वाद दिया कि आप की राम भक्ति युगों-युगों तक याद की जाएगी और आप संकट मोचन कहलाएंगे.

🕉☘💦

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*दीपावली पूजा विधि एवं शुभ मुहूर्त* 〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️ *हर वर्ष भारतवर्ष में दिवाली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. प्रतिवर्ष यह कार्तिक माह की अमावस्या को मनाई जाती है. रावण से दस दिन के युद्ध के बाद श्रीराम जी जब अयोध्या वापिस आते हैं तब उस दिन कार्तिक माह की अमावस्या थी, उस दिन घर-घर में दिए जलाए गए थे तब से इस त्योहार को दीवाली के रुप में मनाया जाने लगा और समय के साथ और भी बहुत सी बातें इस त्यौहार के साथ जुड़ती चली गई।* “ब्रह्मपुराण” के अनुसार आधी रात तक रहने वाली अमावस्या तिथि ही महालक्ष्मी पूजन के लिए श्रेष्ठ होती है. यदि अमावस्या आधी रात तक नहीं होती है तब प्रदोष व्यापिनी तिथि लेनी चाहिए. लक्ष्मी पूजा व दीप दानादि के लिए प्रदोषकाल ही विशेष शुभ माने गए हैं। *दीपावली पूजन के लिए पूजा स्थल एक  दिन पहले से सजाना चाहिए पूजन सामग्री भी दिपावली की पूजा शुरू करने से पहले ही एकत्रित कर लें। इसमें अगर माँ के पसंद को ध्यान में रख कर पूजा की जाए तो शुभत्व की वृद्धि होती है। माँ के पसंदीदा रंग लाल, व् गुलाबी है। इसके बाद फूलों की बात करें तो कमल और गुलाब मां लक्ष्मी...

किसान कॉल सेंटर का नम्बर

 भारत सरकार ने कृषि जींस ओके परिवहन की समस्या के समाधान के लिए एक देशव्यापी कॉल सेंटर शुरू किया है इन जिंसों में जल्दी खराब होने वाले दूसरे सामान भी शामिल हैं कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अखिल भारतीय कृषि परिवहन कॉल सेंटर पर जगजीत संपर्क किया जा सकता है इन नंबरों पर किसी भी लैंडलाइन या मोबाइल से संपर्क किया जा सकता है उनका नंबर है 1800 180 4200।।14448

दीपावली को इस प्रकार से करे पूजा

आज हम बात करेंगे दीपावली पूजा कैसे करे।।दीपावली को हम तो दीप प्रज्वलित करते हैं मगर उस दिन पुरे धूम धाम से श्री लक्ष्मी जी एवं गणेश जी की पूजा विशेष रूप से करते हैं।क्योकी धन की की आवश्यकता हम सबो की जरुरत है। चलिए हम बात करते हैं गणेश जी और लक्ष्मी जी की पूजा कैसे करें प्रिय श्री गणेश भगवान को हम उस दिन और लक्ष्मी जी को अपने घर में आवा हित करते हैं और उनकी पूजा आराधना करके उन्हें रोशन करते हैं और वह हम पर कृपा करें ऐसी हम कामना करते हैं सर्वप्रथम हम अपने पूजा स्थल पर गाय का गोबर से लेप कर ले जहां पर लेप करने का सुविधा ना हो वहां पर गोमूत्र तुलसी गंगाजल से वहां पर पोछा लगा ले और अपने घर घर की दरवाजा पर रंगोली बना ले और घर की साज-सज्जा तो होती है उसी प्रकार से सब पत्नी के साथ में पूजा पर बैठे हैं और सर्वप्रथम गणेश जी और लक्ष्मी जी का नवीन चित्र मूर्ति जो भी अपना सुविधानुसार पहले से ही घर में ले आए और दीपावली दो रूप से मनाया जाती है प्रथम दिन धनतेरस के रात में बहुत सारे व्यापारी लोग धन की इच्छा हेतु धनतेरस के रात में ही लक्ष्मी जी और गणेश जी की पूजा करते हैं तो जिसे जब सुविधा हो पूजा...